रेप सिटी कही जाने वाली दिल्ली से एक ओर मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ 23 लड़कों ने मिलकर गैंग रेप किया।
महिला के अनुसार वह खाटुश्याम मंदिर के पास अपने 200 वर्गगज रिहायशी प्लाट को सम्भालने बीकानेर आई थी। उसी दौरान जब महिला वापिस लौटने के लिए जयपुर हाईवे पर पहुंची तब एक बोलेरो जीप रुकी और उसमें मौजूद दो लोगों लिफ्ट के बहाने जबरन बैठा लिया।
और दोनों युवकों ने वहां से उसे पलाना गांव की तरफ़ ले गए। महिला के अनुसार दोनों के नाम राजू और सुभाष थे। उसे दोनों दूर मिट्टी के टीलों में ले गए और बाद में 6 और लोगों को बुलावा लिया। वहां उन्होंने रेप किया फिर एक और जगह ले जाकर भी रेप किया। महिला ने दोनों जगहों पर कुल 23 लड़कों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है।
इस पुरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित के साथ मौके पर जाकर जांच करने के बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां पीड़िता के 164 में बयान लिए गए।
कोर्ट से निकलने के बाद पीड़ित महिला ने कहा की उसको न्याय चाहिए। वहीं पुलिस ने गैंगरेप के मामले में अब तक 5 लोगों को राउडअप किया हैं।