वेस्पा इंडिया ने भारत में नया और स्टाइलिस Vespa RED लिमिटेड एडिशन स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर के जरिए AIDS के खिलाफ भी जंग होगी।
इस स्पेशल एडिशन स्कूटर की बिक्री पर हर स्कूटर से 50 डॉलर यानी तकरीबन3,275 रुपए भारत में एचआईवी एड्स के खिलाफ जंग लड़ने में मदद करने के लिए ग्लोबल फंड को दान किए जाएंगे। बता दें कि Global Fund वह संस्था है जोHIV और AIDS को लेकर भारत में जागरूकता अभियान चलाती है।
Piaggio इंडिया ने इस नये स्कूटर, Vespa 125 RED की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 87,009 रुपए रखी है। खास बात यह है कि इस स्कूटर की पहली यूनिट को ऐक्टर फरहान अख्तर ने खरीदा है।
Vespa 125 के मॉडल पर बेस्ड इस 125 सीसी स्कूटर को लाल रंग से रंगा गया है। इसका बॉडी कलर इसलिए लाल रखा गया है ताकि यह ग्लोबल फंड संस्था और एड्स से कनेक्ट हो सके।
इसमें 12 इंच के लाल रंग के अलॉय वील्ज हैं, जोकि इसे बहुत ही प्यारा लुक देते हैं। क्लासिक स्टाइल वाले इस स्कूटर मे मजबूत मोनोकॉक चेसिस है। 220mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक होने के साथ ही इसमें ट्रेंडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=_fFHDpyFqlI