तमाम दावों के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस राज्य में कानून और व्यवस्था का शासन स्थापित करने में कमजोर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह राह चलते लोगों को गोली मारकर फरार हो जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे नज़र आती है।
ताज़ा मामला मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र का हैं। जहां भाजपा के कार्यकर्ता दीपक को कुछ बदमाशों ने सरे राह गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया जा रहा है मामला वर्चस्व की लड़ाई का है। दीपक का भी अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। दीपक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई अपराधिक मामले दर्ज है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीपक देर रात स्कूटी से अपने घर जा रहा था। तभी अचानक पीछे से बाइक पर आ रहे तीन बदमाशों ने दीपक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज़ सुनकर पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।
https://www.youtube.com/watch?v=0o04hnqat7k