कानपुर के बिरहाना रोड पर बने ज्वैलरी शोरूम में दो महिलाओं ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। तनिष्क के ज्वैलरी शोरूम से दो शातिर महिलाओं ने1.84 लाख रुपये का मंगलसूत्र गायब कर दिया।
शोरूम के मैनेजर ने करवाचौथ पर हुई इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। लूट की पूरी घटना ज्वैलरी शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश शुरु कर दी है।
दरअसल 7 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे दो महिलाएं शोरूम पर पहुंचीं और मंगलसूत्र दिखाने को कहा। भीड़ ज्यादा होने के कारण स्टाफ ने उन्हें फर्स्ट फ्लोर के काउंटर पर भेज दिया। शोरुम के कर्मचारी ने उन्हें 40 ग्राम से ऊपर वाले मंगलसूत्र दिखाने शुरु किए। एक महिला ने कर्मचारी को बातों में उलझाए रखा और दूसरी महिला ने 49.5 ग्राम का एक मंगलसूत्र उठाकर पर्स में रख लिया। इसके बाद दोनों पसंद न आने की बात कहकर निकल गईं। शोरुम के कर्मचारियों को चोरी की घटना अगले दिन पता चला। जिसके बाद शो रूम मैनेजर ने पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
https://www.youtube.com/watch?v=dqTgOgBeJac