राजस्थान के जयपुर में पुलिस प्रशासन को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां जयपुर पुलिस ने महिलाओं पर हाथ उठा दिया।
दरअसल, यहां कुछ महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने आई हुई थीं। प्रदर्शन के दौरान महेश नगर थाने की पीसीआर में कुछ पुलिस वाले आए और महिलाओं को खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर हाथ भी उठाया और फिर ज़बरदस्ती खदेड़कर गाड़ी में बैठा दिया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ बदतमीजी से पेश आ रहे है। साथ ही जबरदस्ती के साथ गाड़ी में बैठाया जा रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=zB8MNCxYcDA