यूपी के फिरोजाबाद में एक बार फिर पुलिस विभाग के एक दरोगा ने खाकी की मर्यादा को तार तार कर दिया। मामला टूंडला चौराहे का है, जहां एक दरोगा इस कदर नशे में दिखाई दिया कि उसे अपने तन का भी होश नहीं था। उससे चला भी नहीं जा रहा था, लिहाजा वह कई जगह गिरा। इस वाक्ये को वहां मौजूद लोगों ने अपने फोन में कैद कर लिया।
दारोगा की यह हालत देख भीड़ भी वहां जमा हो गयी। कुछ लोगों ने थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। तब पुलिस इस दरोगा को रिक्शा में बैठा कर अपने साथ ले गयी।
वायरल वीडियो में एक सिपाही दिखाई दे रहा है जोकि नशें में धुत है। एक युवक दरोगा को रिक्शा में बैठाने की कोशिश कर रहा है। रिक्शे पर बैठने के बाद कुछ ही दूरी पर चलने के बाद दरोगा रिक्शे से सड़क पर जा गिरता है। जिसके बाद रिक्शा चालक और वहां मौजूद लोग उसे उठाकर रिक्शे पर लिटा देते है।
https://www.youtube.com/watch?v=1nzAKiYdhT8