आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में शराब के नशे में धुत एक लड़के ने सरेआम सड़के के किनारे एक महिला से रेप किया। किसी युवक ने इस वारदात की वीडियो भी बना ली। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वारदात सामने आई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, गंजी शिवा नामक एक लड़का शराब के नशे में धुत था। उसने फुटपाथ पर बैठी एक मानसिक रूप से बीमार महिला को देखा और उस पर टूट पड़ा। वह सरेआम उसके साथ रेप करने लगा। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन से पूरे वारदात को रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला विशाखापट्टनम के बाहरी इलाक़े की रहने वाली है और अपने पति से झगड़ा होने के बाद रविवार सुबह विशाखापट्टनम आई थी। पुलिस पीड़ित महिला के बारे में और अधिक जानकारी जुटा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=pS1fmXJE2xc&t=3s