उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने ऐसे गुब्बारे बरामद किए हैं, जिन पर “आई लव पाकिस्तान” लिखा हुआ है। टाइम्स नाऊ के मुताबिक पुलिस इस मामले में फिलहाल छानबीन कर रही है और वेट एंड वाच की स्थिति में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक बर्थ डे पार्टी से इस तरह के गुब्बारे बरामद किए गए हैं। फिलहाल मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। यहां मिले गुब्बारे लाल और हरे लंग का है। उस पर अंग्रेजी में आई लव पाकिस्तान लिखा है। इसके अलावा उर्दू में भी लिखा हुआ है।
बता दें कि एक दिन पहले ही बुधवार (25 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल की खणी पंचायत क्षेत्र में भी खेतों में ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा और पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा मिला है। इस तरह के गुब्बारे मिलने से वहां सनसनी फैल गई। ये गुब्बारा हिमाचल कैसे पहुंचा पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
भरमौर के खणी पंचायत में हरे रंग के पाकिस्तानी गुबारे को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। ये गुब्बारा सबसे पहले खणी पंचायत के सुभाष कुमार को मिला। बुधवार की सुबह सुभाष जब खेत में गया तो उसे वहां हरे रंग का एक गुब्बारा मिला। इसमें पाकिस्तान का झंडा बना है। सुभाष ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत प्रधान और ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही नजदीकी थाना से पुलिस की टीम पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जा में ले लिया। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
Balloons with 'I love Pakistan' imprints siezed from Govind Nagar police station area in Kanpur pic.twitter.com/pbsZwpEL0E
— TIMES NOW (@TimesNow) October 26, 2017