बॉलीवुड की बला की खुबसूरत हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रही हैं। बच्चन परिवार की बहु को देखते हुए उनकी उम्र का अंदाजा बेहद मुश्किल है। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से जितनी तारीफें बटोरी हैं उसके साथ ही समय-समय पर कुछ विवादों का सामना भी उन्हें करना पड़ा है।
साल 1997 में बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली ऐश्वर्या राय की ऑफ कैमरा स्क्रीन लाइफ बुरी तरह विवादों से घिरी रही है। फिल्म ‘गुरू’ के दौरान उन्हें अभिषेक बच्चन के प्यार हो गया था जिसके बाद उन्हेंने शादी कर ली थी, लेकिन इससे पहले भी ऐश्वर्या की लाइफ में कई हीरो आए।
ऐश्वर्या के अफेयर्स की बात करें तो सबसे पहले सलमान खान और विवेक ओवेरॉय का नाम आता है। बताया जाता है कि ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान ऐश्वर्या और सलमान की करीबियों के चर्चे हर ओर थे। इसके साथ ही कहा जाता है कि उस दौर में सलमान खान ने ऐश्वर्या का करियर बनाने के लिए कई प्रोड्यूसर्स से उनकी सिफारिश भी की थी।
बताया जाता है कि ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी ऐश्वर्या को तब ही मिली थी सलमान खान ने संजयलीला भंसाली से इस बारे में बात की थी। हालांकि सलमान से ब्रेक अप के बाद ऐश्वर्या ने उनपर फिजिक्ली और मैंट्ली तौर पर परेशान करने का आरोप भी लगाया था।
सलमान के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय को डेट किया। जिसके बाद सलमान और विवेक में तनातनी की काफी खबरें आईं। विवेक ने सलमान को ऐश्वर्या से दूर ही रहने की धमकी दी तो वहीं सलमान ने विवेक को करीब 41 बार कॉल किया यहां तक की उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली।