अगर आप सोचते हैं कि परफ्यूम्स बनाने लिए सिर्फ फूलों और खुशबूदार पेड़ों का इस्तेमाल किया जाता है तो ठहरिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई लुभावने परफ्यूम्स को बनाने के लिए बेहद अजीबोगरीब चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ब्लू व्हेल की उलटी भी शामिल है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ एसे ही परफ्यूम इन्ग्रेडिएंट्स के बारे में। क्यों होता है व्हेल की उलटी का इस्तेमाल…?
व्हेल की उलटी या उसके पेट से निकलने वाला पदार्थ Ambergris परफ्यूम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये ज्वलनशील होता है। जब ये व्हेल की उलटी या उसके पेट से निकाला जाता है तो बदबूदार होता है, पर सूखते ही इसमें से एक तरह की खुशबू आने लगती है। ये खुशबू अल्कोहॉल से मैच करती है। इस पदार्थ का इस्तेमाल खुशबू देने के साथ-साथ परफ्यूम को लंबे समय तक टिकने के लिए किया जाता है। इसी वजह से ये बेहद महंगा होता है।
MCMC Fragrances द्वारा यूनीसेक्ट परफ्यूम्स बनाने के लिए गनपाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
Anya McCoy नामक कंपनी अपने परफ्यूम्स के लिए बकरी के बालों का इस्तेमाल कर चुकी है।
कई परफ्यूम कंपनी कैकटस का भी इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इसके पीछे का कारण सीक्रेट ही रखा गया है।