अहमदाबाद के साणंद से चौंका देनेवाला मामला सामने आया है। यहां के भाजपा विधायक कमशी पटेल के पट्रोल पंप पर छह लाख रुपयों की चोरी हो गई। जिसके बाद विधायक जी ने अपने पंप कर्मियों की अग्नी परिक्षा ले डाली। उन्होंने कर्मचारियों के कपडे उतरवा उनके हाथ उबलते तेल में डलवा दिए।
बताया जा रहा है कि चोर का पता लगाने के लिए विधायक ने एक तांत्रिक की मदद ली। तांत्रिक का कहना था कि जो चोर होगा केवल उसका ही हाथ उबलते तेल में जलेगा।
विधायक के बेटे ने इस बारे में स्थानीय पुलिस स्टेशन में तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। लेकिन पुलिसीया जांच से पहले ही उन्होंने कर्मचारियों की अग्नी परिक्षा लेना जायज समझा।
जिन छह कर्मचारियों ने उबलते तेल में हाथ डाले गए हैं उन सभी के हाथ बुरी तरह जल गए हैं। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों को पहले मंदिर ले जाया गया जहां उन्हें चोरी न करने की शपथ दिलाई गई फिर उनका हाथ खौलते तेल में डलवाया गया। हालांकि विधायक ने कहा कि कर्मचारियों ने स्वेच्छा से ये सब किया है और कुछ लोग इसे गलत तरह पेश कर मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=9DmeIsRfzsc