अलवर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भैंस के बिदक जाने से भगदड जैसा माहौल बन गयाष कांग्रेसी नेता इस भैंस को लेकर मुख्यमंत्री वसुंघरा राजे के दौरे के खिलाफ प्रदर्शन करने आए थे। प्रदर्शन अभी ठीक से शुरू भी नहीं हो पाया था कि भैंस बिदक गयी। भैंस के बिदकने की देर थी कि प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता अपनी जान बचाकर भागे। नेताजी ज़रूर उसकी लगाम थामे रहे। लेकिन भैंस उसके बाद भी नहीं मानी। आख़िर में उसे किनारे बांधना पड़ा और बिना भैंस ही प्रदर्शन करना पडा।
देखें वीडियो-
https://www.youtube.com/watch?v=JhKDOh6g57w