मध्यप्रदेश के दमोह में एक लड़का और लड़की के साथ बदसलूकी की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो मे दिख रहा है कि कुछ दबंग स्कूली छात्रा के साथ बत्तमीजी और बदसलूकी कर रहे हैं।
दरसल मामला दमोह के घनश्यामपुरा इलाके का है। जहां एक लड़की अपने दोस्त से मिलने के लिए घनश्यामपुरा इलाके में आई थी। इलाके के कुछ दबंग लोगों ने उन्हें मिलते हुए देख लिया और खुद से उन्हें प्रेमी जोड़ा समझ लिया। लड़का लड़की को अकेला पाकर दबंगों ने दोनों के साथ बदसलूकी और बत्तमीजी करना शुरू कर दिया।
वीडियो में दिख रहा है कि लड़की को दो लोग पकडे हुए हैं और उसके साथ बत्तमीजी करते दिख रहे हैं। वीडियो देख इस बात का साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दबंगों में कानून का कोई खौफ नहीं है। देखते हैं इस घटना पर पुलिस प्रशासन क्या रूख अपनाता है।
https://youtu.be/JyQM4FAastk