पंजाब के बरनाला शहर से अकाली दल की महिला नेता को पीटने और बाल काटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग महिला के साथ बदसलूकी कर रहे हैं और एक आरोपी महिला नेता की छाती पर बैठकर उसे पीटना शुरू कर देती है। यही नहीं उसके पास खड़े एक व्यक्ति ने महिला नेता के बाल काटने शुरू कर दिए। महिला का विरोध करने पर एक व्यक्ति उसके पेट पर डंडे से वार कर दिया। और उसे घसीटते हुए बहार ले जाता है। बहार ले जाकर उसे लातो से पीटने लगते है और महिला की टांगे व बाजुओं पर वार कर वहां से फरार हो जाते हैं। पीड़ित महिला को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पीड़ित महिला का कहना है कि वो किसी काम के लिए बरनाला आई हुई थी। पहले से ही उसके पीछे कुछ लोग लगे हुए थे। मौका पाते ही आरोपियों ने बरनाला में घेर लिया और उसे लाठियों, बेसबाल और तेजधार हथियारों से पीटना शुरू कर दिया। फिर उसके कपड़े फाड़ दिए और नग्न करके वीडियो बना दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की एक बड़ी नेता है।
https://www.youtube.com/watch?v=siCzTGb-4gE