क्या अपने दुनियां के सबसे बड़े भूमिगत शहर के बारे में सुना है। अभी हाल ही में तुर्की में दुनिया की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड सिटी की खोज की गयी है। यह शहर इतना विशाल और खुशहाल था कि यहां करीब बीस हज़ार से भी ज्यादा लोग एक साथ बड़े ही आराम से रहते थे। सदियों पुराने इस भूमिगत शहर में करीब 200 से भी अधिक कस्बे थे।
अभी भी बरकरार है शहर की मजबूती :
‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की में डेरिनकुयु नामक एक सुरंग की खोज की गयी है, जहां ये पूरा शहर बसा हुआ है। 11 स्तर के इस शहर में करीब 600 प्रवेश द्वार हैं। इसके अलावा इस भूमिगत सुरंग में कई आलीशान घर, सामुदायिक भवन, कुँए, चर्च, और कब्रिस्तान भी मौजूद हैं। इसके साथ ही यहां कई ऊँची इमारतें भी है, जहां लोगों के लिए सीढियां भी बनायीं गयी थी। इसके प्रवेश द्वार पर पत्थर के दरवाज़े लगे हुए हैं। जिनकी लम्बाई डेढ़ मीटर और वजन 200 से 500 किलो तक है। उस समय की कलाकृति और वास्तुकला देखने योग्य है। हैरत की बात तो ये है की इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी इस शहर की मजबूती बरकरार है।
यह भी पढ़ें : Australia में महिला सांसद के साथ किया गया दुर्व्यवहार, बोलीं महिलाओं के लिए असुरक्षित
1963 में हुई थी खोज :
ऐसा कहा जाता है कि, इस शहर की खोज सबसे पहले 1963 में की गयी थी। उस समय एक रईस शख्स की मुर्गियां अचानक से गायब होने लगीं। जब उसने पूरी रात जागकर छानबीन करना शुरू किया तो उसे अपने घर के तहखाने में कुछ दरारें नज़र आईं। जब उसने वहां की खुदाई शुरू की तो जो नज़ारा उसने देखा वो हैरान कर देने वाला था। उसके घर की दीवार के पीछे एक विशाल सुरंग बनी हुई थी। पुरातत्वविदों की निगरानी में जब बाकी की खुदाई करवाई गयी तो पता चला की यहां 500 से भी अधिक सुरंगे मौजूद है। उन सभी सुरंगों में अंडरग्राउंड होम, राशन के गोदाम, स्कूल और चर्च भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने खोज निकाला नया सुपरनोवा, एलियंस के साथ कनेक्ट होने का बनेगा जरिया
वर्ल्ड हैरिटेड की लिस्ट में दर्ज है नाम :
तकरीबन 20 साल तक रिसर्च के बाद 1985 में डेरिनकुयु को यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेड की लिस्ट में शामिल कर दिया गया। ऐसा कहा जाता है कि कुछ अत्याचारी शासकों के अत्याचार से बचने के लिए वहां के लोगों ने अपनी जान बचने के लिए इस तरह की भूमिगत सुरंगों का निर्माण किया और फिर अपने पूरे समुदाय के साथ यहां आकर छुप गए। इस सुरंग को एक हज़ार साल पुराना बताया जा रहा है। हालाँकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसके निर्माण काल को लेकर कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।