पुणे के चंदन नगर इलाके में एक युवती से छेड़छाड़ और मार-पिटाई का वीडियो सामने आया है। राह चलते एक शख्स ने यह पूरा मामला अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। आरोप है कि तीन लड़कों ने सरे आम लड़की से पहले छेड़छाड़ की और फिर विरोध करने पर पिटाई कर दी।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, हालांकि आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस बुधवार रात से ही आरोपी लड़कों का सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव भी बढ़ गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=Q1TgK6QGKS4