गूगल ने साल 2017 की सबसे ज़्यादा सर्च की जानी वाली ट्रैवल डेस्टिनेशन की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक नीचे दी गई पांच जगहों पर लोगों ने सबसे ज़्यादा ढूंढा है। आपको बता दें कि गूगल हर साल मोस्ट पॉपुलर ट्रैवल डेस्टिनेशन की लिस्ट निकालता है। इस साल किन जगहों को इस लिस्ट में जगह मिली है आइये आपको बताते है।
1.लास वेगास, नेवादा
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च करने वाला शहर है लास वेगास। यूनाइटेड स्टेट का सबसे मशहूर शहर है। यह जगह कसीनो और क्लब्स के लिए जाना जाता है। यहां सबसे फेमस कैसीनो होटल लास वेगास बोलिवार्ड है। यह शहर देखने में भी बेहद ही खूबसूरत है।
2. बार्सिलोना, स्पेन
स्पेन में मौजूद बार्सिलोना दूसरा सबसे ज़्यादा सर्च किया गया शहर है। टूरिज़्म और फुटबॉल के लिए फेमस यह शहर कई हेरिटेज साइस्ट्स के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के लोगों में फुलबॉल के लिए बहुत क्रेज़ है। यहां पोर्ट ऑफ बार्सिलोना यूरोप के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है और इसी शहर में सबसे व्यस्त यूरोपीय यात्री बंदरगाह भी है।
3. मायटल बीच, साउथ कैरोलिना
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के सबसे खूबसूरत समुद्री इलाको में से एक है मायटल बीच। यहां कई सारे रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं जहां इस शहर का सबसे लज़ीज खाना परोसा जाता है। यहां मौजूद कई होटल्स और बार्स इस जगह को और शानदार बना देते हैं।
4.एसपेन, कोलोराडो
नम्बर चार है अमेरिका का शहर एसपेन है। यह शहर रॉकी पहाड़ पर मौजूद है। स्काइकिंग की वजह से ये शहर अमेरिका के सबसे महंगी जगहों में से एक है।
5. पुंटा काना
कैरिबियन समुद्र और अटलांटिक महासागर दोनों ही पुंटा काना से दिखते हैं। इसी वजह से यह जगह सबसे ज़्यादा लोगों की पसंद बनी और इसे गूगल पर लोगों ने ढूंढा है। यह जगह वॉटर स्पोर्ट्स और बोट्स पार्टीज़ के लिए भी बहुत मशहूर