पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने पद से सेवानिवृत्त होने के एक साल बाद भी वहां की जनता के लिए प्रिय हैं। यह बात गैलप के नए सर्वेक्षण से पता चला है। गैलप द्वारा जारी किए गए नए सर्वेक्षण रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका में सबसे सराहे गए पुरूष हैं और गैलप के वार्षिक सर्वेक्षण में ओबामा लगातार 10वीं बार शीर्ष पर रहे हैं वही पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन देश की सबसे ज्यादा सराही गई महिला हैं। वही हिलेरी भी 16वें वर्ष की सबसे ज्यादा सराही गई महिला चुनी गई हैं। वही नौ प्रतिशत लोगों का मानना है कि हिलेरी सबसे ज्यादा सराही गई महिला हैं। पिछले वर्ष हुए राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी को डोनाल्ड ट्रंप के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
वही सर्वेक्षण में यह पता चला है कि वोट देने वाले 17 प्रतिशत अमेरिकियों को ओबामा सबसे ज्यादा पसंद करते हैं पिछले वर्ष ओबामा को 22 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि ट्रंप 14 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे जबकि पोप फ्रांसिस को तीसरा स्थान मिला है जबकि देश की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा सात प्रतिशत के साथ दूसरे और चार फीसदी वोटों के साथ ओपरा विन्फ्रे तीसरे स्थान पर हैं।