टोयोटा अपनी फ्लैगशिप कार Sedan LS 500 को भारत में लाने वाली है। इसे भी जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 3.5 लीटर का v6 पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलेगा। इसका मुकाबला, BMW 7-Series, Mercedes-Benz S-Class और Audi A8 से होगा।
डैटसन, इन Datsun Redi-go 1.0 लीटर के AMT वर्जन पर काम कर रही है। चर्चाएं हैं कि भारत में इसे जनवरी 2018 के बीच में लॉन्च किया जाएगा। इस गाडी में मौजूदा मॉडल वाला 1.0 लीटर पेट्रोल का इंजन मिलेगा। इसका मुकाबला Renault Kwid और Alto K10 से होगा। Redi-go AMT मौजूदा मॉडल से करीब 30,000 महंगी हो सकती है।
नई Audi Q5 जनवरी 2018 में भारत में लॉन्च की जा सकती है। नई Q5 की कीमत 55 लाख रूपए के आसपास होगी। इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा, इनकी पावर 252 पीएस और 190 पीएस होगी। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3, Volvo XC 60 और Lexus NX 300h से होगा।
laimborgini की पहली 7-सीटर एसयूवी यूरूस 11 जनवरी 2018 को भारत में लॉन्च होगी। भारत में इसकी कीमत तीन करोड़ रूपए के आसपास होगी। इसमें 4.0 लीटर का वी8 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 650 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देगा।
https://www.youtube.com/watch?v=molTeoun5h0