बिग बॉस-11 अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है, इन आखिरी दिनों में घर में कुछ होता नजर नही आ रहा है। घर से मजबूत दावेदार निकल गए हैं, और जैसा पहले ही कहा जा रहा था कि हिना खान और शिल्पा शिंदे शो जीत सकती हैं तो दोनों ही इस शो में अभी तक बनी हुई हैं।
आज वीकेंड का वार एपिसोड टेलिकास्ट होने वाला है। आपको बता दें कि इस बार लव और प्रियांक घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। अगर शो से जुड़े सूत्रों पर यकीन किया जाए तो प्रियांक शर्मा वोटों की दौड़ में लव त्यागी से नहीं जीत पाए हैं। उनके हाथ शिकस्त लगी है, और वो शो से बाहर हो गए हैं। इस तरह प्रियांक के फैन्स के लिए यह एक बड़ा झटका होगा। उधर, लव त्यागी घर में रहने में एक बार फिर कामयाब रहे।
पिछले कुछ समय से बिग बॉस में बड़े ही शॉकिंग एविक्शन देखने को मिले हैं। पहले हितेन तेवजानी फिर अर्शी खान और अब प्रियांक। लव को दर्शकों का खूब सपोर्ट मिल रहा है, इसलिए आज वो घर के अंदर हैं और बाकी पॉपुलर कंटेस्टेंट्स बाहर जा रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=tEVnVHVdY54