हाल ही में वर्ल्ड के टॉप मोस्ट हैंडसम लोगों की लिस्ट जारी की गई है। जी हां, हाल ही में एक लीडिंग मैग्जीन ने दुनिया के 10 सबसे ज्यादा खूबसूरत लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम किसी औऱ का नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का है। जी हां, ऋतिक ने दुनियाभर के कई बड़े औऱ खूबसूरत लोगों को पीछे छोड़ते हुए ये उपल्बधि अपने नाम की है। ऋतिक दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर बन गए हैं। ऋतिक ने इस लिस्ट में रॉबर्ट पैटिनसन और क्रिस इवांस को हराते हुए पहले पायदान पर अपना कब्जा जमाया है।
इसके अलावा इस लिस्ट में मेंटॉम हिडलेस्टन, हेनरी कैविल, नूह मिल्स जैसे कई हॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। वहीं ऋतिक के अलावा इस लिस्ट में दबंग सलमान खान भी हैं। सलमान खान इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भी ऋतिक और सलमान कई बार हैंडसम लोगों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं ऋतिक जल्द ही फिल्म सुपर 30 में नजर आएंगे। इसके अलावा वो कृष 4 में भी दिखेंगे। वहीं सलमान भी जल्द ही रेस 3 में नजर आएंगे।
1 ऋतिक रोशन
2. रॉबर्ट पैटिंसन
3. गॉडफ्रे गाओ
4. क्रिस इवांस
5. सलमान खान
6. डेविड बोरियनअज
7. नूह मिल्स
8. हेनरी कैविल
9. टॉम हिडलेस्टन
10. सैम हेगुंघन