बॉलीवुड की अभिनेत्री सोमाक्षी सिन्हा हाल ही में 2017 में आई फिल्म इत्तेफाक में नजर आईं थीं। हालांकि सोनाक्षी की फिल्म इत्तेफाक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा का जलवा अभी बरकरार है। सोनाक्षी सिन्हा अपने कूल अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा आयदिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है। लेकिन ये क्य़ा सोनाक्षी सिन्हा ये मछलियों के साथ क्या कर रही हैं।
https://www.instagram.com/p/Bd93M9qHIgo/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_legacy
दरअसल, दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने आए दिन अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी ने आज एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनाक्षी बेहद सुंदर लग रही है। तस्वीर में आपको सोनाक्षी सिन्हा के पैरों के नीचे बहुत सी छोटी मछलियां भी नजर आ रही होंगी। इतना ही नहीं ये भुखी मछलियां सोनाक्षी सिन्हा के पैरों को खाती हुई दिख रही हैं।
वहीं सोनाक्षी सिन्हा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो साल 2017 सोनाक्षी के लिए तो कुछ खास नहीं रहा है लेकिन 2018 सोनाक्षी सिन्हा के लिए धमाकेदार होने वाला है। सोनाक्षी सिन्हा इस साल कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं, जिनमें उनकी फिल्म बूम बूम इन न्यूयॉर्क तो 23 फरवरी को ही रिलीज हो रही है। इसके बाद वो इस साल सलमान खान के साथ दबंग 3 में भी नजर आ सकती हैं।