पिछले साल ही मिस वर्ल्ड का खिताब मानुषी छिल्लर ने अपने नाम किया है। मानुषी ने ये खिताब अपने नाम कर सभी सीना गर्व से चौड़ा किया है। मिस वर्ल्ड 2017 बनने के बाद मानुषी की चमक हर तरफ देखने को मिल रही है। बॉलीवुड के कई अवॉर्ड शोज में मानुषी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में मानुषी ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर 2018 के लिए फोटोशूट भी करवाया है। ऐसे में अब सवाल है कि मानुषी आखिर कब बॉलीवुड में दस्तक देंगी। तो लीजिए खबर आ रही है कि मानुषी को अपना बॉलीवुड डेब्यू मिल गया है। जी हां, कहा जा रहा है कि मानुषी को करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं।
दरअसल करण अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में मानुषी को लेने का मन बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि करण मानुषी से काफी इंप्रेस हैं। मिस इंडिया इवेंट के दौरान करण मानुषी से मिले थे। तभी से वो मानुषी की खूबसूरती औऱ टैलेंट के कायल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में मानुषी टाइगर के साथ रोमांस करती दिखेंगी। मानुषी फिल्म की दूसरी हीरोइन होंगी। वहीं पहली एक्ट्रेस के तौर पर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का नाम आ रहा है। वैसे भी करण न्यूकमर्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। खैर देखते हैं कि क्या वाकई इस फिल्म से मानुषी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।