बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का चलन बढ़ रहा है। अब इस कड़ी में पाकिस्तान की नोबेल प्राइज विजेतानो मलाला युसुफजई का भी नाम जुड़ गया है। जल्द ही लोगों को सिनेमाघरों में मलाला युसुफजई पर आधारित फिल्म देखने को मिलेगी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की तैयारियां शुरु कर दी गई है। बताया जाता है कि मलाला पर बनने वाली फिल्म का नाम ‘गुल मकाई’ रखा गया है। इसकी शूटिंग जम्मू कश्मीर के कंगन में शुरु कर दी गई है।
पाकिस्तान की नोबेल पुरष्कार विजेली मलाला युसुफजई ने फिलहाल ऑक्सफोर्ड में दाखिला लिया है। जहां वे दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर रही हैं। मलाला युसूफजई को 2014 में भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। उस वक्त मलाला की उम्र महज 17 साल थी और वो नोबेल शांति पुरस्कार पाने वालों की सूची में सबसे कम उम्र की विजेता हैं।
तालिबानियों का हुई थीं शिकार
आपको बता दें कि, लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आगे आईं 20 वर्षीय मलाला पर 2012 में पाकिस्तानी तालिबानी ने हमला किया था। मलाला युसूफजई तब महज 15 साल की थीं जब तालिबान के एक बंदूकधारी ने उनके सिर में गोली मार दी थी। स्वात घाटी में उस वक्त मलाला अपने स्कूल की परीक्षा दे कर गांव वापस जा रही थीं। मलाला ने पाकिस्तान की लड़कियों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने की कोशिश की थी। इस हमले के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए बर्मिंघम ले जाया गया और तब से वह अपने पूरे परिवार के साथ बर्मिंघम में ही रह रही हैं। यहीं से उनकी पढ़ाई और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का अभियान चल रहा है।