फिल्म बाहुबली से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले प्रभास के चाहने वालों खास कर लड़कियां जरा अपना दिल संभाल लें क्योंकि इस साल प्रभास उन्हें शादी करके झटका देने वाले हैं। जी हां इस साल प्रभास शादी कर एक से दो हो जाएंगे। प्रभास के अंकल कृष्णम राजू ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है। कृष्णम ने कहा, ‘हर इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब देने काफी निराश करता है। इस साल प्रभास शादी कर लेंगे। प्रभास खुद शादी करना चाहते हैं।
आपको बता दें कि प्रभास के शादी की खबर काफी समय से आ रही हैं लेकिन पिछले साल तक वो अपनी फिल्म बाहुबली में व्यस्त थे जिसके चलते वो शादी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। प्रभास के अफेयर के भी किस्से काफी सुर्खियों में हैं सुनने में आता है अनुष्का शेट्टी के साथ प्रभास डेट कर रहे हैं और दोनों शादी के भी बंधन में बंधने का विचार कर रहे हैं। अब इस खबर में कितनी हकीकत है ये तो प्रभास और अनुष्का ही जानें।
बता दें प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म साहो की तैयारी में जुटे हैं। साहो बड़े बजट की फिल्म में और इस फिल्म में भी प्रभास का दमदार रोल देखने को मिलेगा। फिल्म में श्रद्धा कपूर प्रभास के साथ नजर आएंगी। इस बात का भी हाल ही में खुलासा हुआ। तो तैयार हो जाईए प्रभास की शादी के साथ साथ फिल्म साहो में उनका दमदार अभिनय देखने के लिए।