दिल्ली यातायात पुलिस और अग्रणी सुपरबाईक कम्युनिटी आरपीएम इण्डिया (रोरिंग पावर मशीन्स) ने रविवार 21 जनवरी की सुबह बार टोर्क एण्ड डर्ट स्ट्रीट के सहयोग से ‘‘सुरक्षित ड्राइविंग’’ को बढ़ावा देने के लिए द टर्टल राईड का आयोजन किया। राईड में 50 से ज़्यादा सुपरबाइकों ने हिस्सा लिया। राईड एम्बिएन्स टोल प्लाज़ा से शुरू होकर रज़ौरी गार्डन पर समाप्त हुई जहां दिल्ली यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त श्री दीपेन्द्र पाठक भी कार्यक्रम में शामिल हुए तथा इस नेक अभियान में हिस्सा लेने के लिए राइडरों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर दिल्ली यातायात पुलिस के विशेष आयुक्त श्री दीपेन्द्र पाठक ने कहा, ‘‘सड़क सुरक्षा हमेशा से हमारी पहली प्राथमिकता रही है। हमें खुशी है कि हम लोगों को ड्राइविंग के दौरान गति सीमा एवं सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरुक बनाने के लिए आरपीएम इण्डिया को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा ‘‘यह अभियान द टर्टल राईड निश्चित रूप से समाज के नागरिकों को संवेदनशील बनाएगा तथा यातायात नियमों का ज़िम्मेदारी से पालन करने के लिए प्रेरित करेगा।’’
आरपीएम इण्डिया के कोर राईडर श्री नवज्योत सिंह ने कहा, ‘‘वाहन चलाते समय सामान्य से अधिक गति 66 फीसदी सड़क दुर्घटनाओं और 61 फीसदी मौतों का कारण है। साथ ही दिल्ली उन शहरों की सूची में शुमार है जहां सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या सबसे अधिक है। दिल्ली में साल 2016 में यह आंकड़ा 1591 दर्ज किया गया। सुपरबाईकों को उनकी पावर और स्पीड के लिए जाना जाता है, तो अगर इतनी पावरफुल सुपरबाईकें धीमी गति से चल सकती हैं तो आम बाइकें क्यों नहीं। हम दिल्ली यातायात पुलिस के प्रति आभारी हैं जिन्होंने इस पहल को अपना सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया है।’
सुपरबाइकों के समूह आरपीएम इण्डिया को नेककार्यों के लिए आवाज़ उठाने हेतू जाना जाता है। और आरपीएम का यह प्रयास और भी अधिक खास हो जाता है, जब यह आम जनता को किसी विषय पर जागरुक बनाने के लिए हो।
आरपीएम इण्डिया के बारे में
आरपीएम इण्डिया एक अग्रणी सुपरबाईक कम्युनिटी है। यह एकमात्र बाइकर कम्युनिटी है जो अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ- सीमा सुरक्षा बलों को ‘सलामी’ देता है। आरपीएम इण्डिया की स्थापना बाइक प्रेमियों के एक समूह द्वारा ज़िम्मेदाराना राइडिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई। आरपीएम 3 आर- त्मेचमबजए त्मेचवदेपइपसपजल – त्पकम (सम्मान, ज़िम्मेदारी और सवारी) के दर्शन पर आधारित है।
द टर्टल राईड के बारे में:
सामान्य से अधिक गति 66 फीसदी सड़क दुर्घटनाओं और 61 फीसदी मौतों का कारण है। साथ ही दिल्ली उन शहरों की सूची में शुमार है जहां सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या सबसे अधिक है। दिल्ली में साल 2016 में यह आंकड़ा 1591 दर्ज किया गया। इसीलिए आरपीएम इण्डिया और दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को गति सीमा के साथ वाहन चलाने के लिए जागरुक बनाने हेतू इस अभियान द टर्टल राईड की शुरूआत की है ताकि आम जनता को ओवर स्पीड एवं रैश राइडिंग (तेज़ गति से वाहन चलाने) के नुकसान के बारे में जागरुक बनाकर इस पर अंकुश लगाया जा सके।
आरपीएम इण्डिया की सुपरबाइकें निर्धारित गति सीमा के अंदर राईड कर आम लोगों को संदेश देंगी कि अगर इतनी पावरफुल सुपरबाइकें धीमी गति से चल सकती हैं तो आम बाइकें क्यों नहीं।