साल 1993 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम करनेवाली अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी खूबसूरत अदाओं और मुस्कुराहट से दर्शकों का दिल जीतने वाली नम्रता फिलहाल बड़े पर्दे से दूर हैं। मिस इंडिया बनने के बाद नम्रता सुर्खियों में आई थीं। वे मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी 5वें स्थान पर रही थीं। 22 जनवरी 1972 को जन्मीं नम्रता की बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर भी एक जानीमानी अभिनेत्री हैं।
‘वास्तव’ में नम्रता, संजय दत्त संग नजर आई थीं। यह फिल्म उनकी करियर की एक बड़ी हिट थी। इस फिल्म के दौरान ऐसी खबरें भी थी कि महेश मांजरेकर के साथ नम्रता का अफेयर चल रहा है। हालांकि दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ही समय तक सितारे की तरह चमकने के बाद वे इंडस्ट्री से गायब हो गईं। बता दें कि नम्रता आखिरी बार फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ और ‘रोक सको तो रोक लो’ में नजर आईं थीं।
साल 2005 में नम्रता ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू संग शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से अलविदा कह दिया। दोनों की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने एकदूसरे को कुछ सालों तक डेट किया। महेश बाबू, नम्रता से तीन साल छोटे हैं।
2006 में महेश बाबू और नम्रता का एक बेटा गौतम का जन्म हुआ। इसके बाद नम्रता ने 20 जुलाई, 2012 में बेटी सितारा का जन्म दिया। नम्रता फिलहाल पति महेश बाबू के साथ हैदराबाद में रहती हैं।नम्रता आज पूरी तरह से अपने पारिवारिक जीवन में पूरी तरह से व्यस्त है। इसके अलावा वो अपने पति का स्क्रिप्ट पढ़ने, उन्हें गाइड करने और एक अच्छी हाउस वाईफ की भूमिका निभा रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BdsfxZkgsCH/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_ufi