बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह लम्बे समय के बाद इंडस्ट्री में वापसी कर चुके हैं। हनी सिंह ने इंडस्ट्री में वापसी दो गानों ‘दिल चोरी साड्डा हो गया’ और ‘छोटे छोटे पैग’ से की है। गाने ने आते ही यू-ट्यूब पर धूम मचा डी थी और हनी सिंह की आवाज में ये दोनों गाने लॉन्च होने के बाद से ही लोगों की जुबां पर चढ़ चुके हैं। लेकिन इस हनी सिंह के इन दोनों गानों के के साथ साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो में एक लड़की ने गाने ‘छोटे छोटे पैग’ पर ऐसा जोरदार डांस किया है कि देखने वालों का मुंह खुला रह जाए।
हनी सिंह के गाए इस गाने पर तमाम युवाओं ने अपने अपने डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं लेकिन इस लड़की के डांस का वीडियो बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल ये डांस वीडियो Obsessive Dancing Disorder नामक एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया था।
इस वीडियो में एक लड़की एक बिल्डिंग की खुली छत के उपर जोरदार डांस कर रही है। यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है साथ ही इस वीडियो को कई बार देखा जा चुका है। और शेयर किया जा चुका है। और साथ ही लोगों की मजेदार रिएक्शन भी लागातार मिल रहे हैं।