By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 6 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > आज से शुरू हुआ सूरजकुंड मेला, पहली बार दो राज्यों के मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
देश

आज से शुरू हुआ सूरजकुंड मेला, पहली बार दो राज्यों के मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

dastak
Last updated: February 2, 2018 9:54 am
dastak
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को 32वें सूरजकुंड मेले का शुभारंभ किया। अरावली की पहाड़ियों पर सतरंगी छटा बिखेरने के लिए इंटरनेशनल सूरजकुंड मेला पूरी तरह से तैयार है। सुनहरे रंगों की छटा बिखेर रहे मेला परिसर में पहले ही दिन देश-विदेश के क्राफ्ट और कल्चर को पर्यटकों के सामने पेश किया गया।

32वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इस बार उत्तर प्रदेश थीम राज्य होगा और किर्गिस्तान सहयोगी देश के तौर पर हिस्सा ले रहा है। उद्घाटन के बाद योगी और खट्टर ने मेले का अवलोकन भी किया। इस दौरान दोनों यहां पर आए कुछ कलाकारों से बातचीत भी की। उद्घाटन के मौके पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह मेला साल में दो बार अवश्य आयोजित किया जाना चाहिए।

वहीं, अपने संबोधन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जमीन का विवाद है उत्तर प्रदेश में और झगड़ा होता है हरियाणा में। हरियाणा में भगवान कृष्ण ने ऐसा संदेश दिया कि युद्ध भूमि को ही उन्होंने कर्मभूमि बना दिया।

32वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में एक तरफ जहां विभिन्न देशों के कलाकार नृत्य व गायन से रंग जमाएंगे, वहीं थीम स्टेट उत्तर प्रदेश की विविध कलाओं का प्रदर्शन होगा। महाकुंभ में इस वर्ष 1100 से ज्यादा शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया है। पिछले वर्ष यह संख्या 1008 थी। इस बार 28 देश भागीदारी देंगे, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 23 थी। इस वर्ष 14 देशों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

325 विदेशी भागीदारों में 82 हस्तशिल्पी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को अधिकांश हस्तशिल्पियों ने अपने स्टाल पर सामान लगाना भी शुरू कर दिया था। दर्शक मेले में इस बार पर्यटक भारतीय और किर्गिस्तान के व्यंजनों का भी जायका ले पाएंगे। मेला 18 फरवरी तक चलेगा।

देशी के साथ विदेशी कलाकारों का होगा जलवा: मेला में टर्की, मोरक्को, थाईलैंड, सीरिया, श्रीलंका, तंजानिया, नीगर, नेपाल, इजिप्ट, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, मालदीव, मॉरीसस, यूगांडा, युक्रेन, बांग्लादेश, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, लेबनान, कीनिया, तनीषिया, मेडागासकर, रसिया के अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार प्रतिदिन चौपाल पर अपनी प्रस्तुति से रंग जमाएंगे। इनके अलावा पंजाब पुलिस समूह द्वारा भांगडा व गिद्दा, हरियाणवी डांस, काला जादू, बीन पार्टी व बंचारी का नगाड़ा पार्टी भी मेले का आकर्षण रहेगी।

PM kehte hain ki alag alag rajyon ke saath hamare sanskritik samjhaute hone chahiye jisse kahin bhi jo phut daalne waale tatva hain, jo hame baantna chahte hain, jo Bharat ko samridh nahi dekhna chahte, wolog benaqab ho sakein: UP CM Yogi Adityanath in #Faridabad pic.twitter.com/al8YlFcIsp

— ANI (@ANI) February 2, 2018

TAGGED:32st surajkund mela32वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंडHaryana tourismmanhorlal khattarsurajkund melasurajkund mela inogrationYOGI ADITYNATHमनोहर लाल खट्टरयोगी आदित्यनाथसूरजकुंड मेला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article अब मोबाइल घर से भगाएगा चूहे, बिल्ली और दवाई की जरूरत नहीं!
Next Article फिल्म परी के सीन में अनुष्का अनुष्का शर्मा का खौफनाक अंदाज देख उड़ जाएंगे आपके होश, देखें वीडियो

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

आखिर क्यों राहुल गांधी नें किया आनंद विहार के ISBT का दौरा, कुलियों से की मुलाकात

गुरुवार की सुबह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली के आनंद विहार इंटर स्टेट…

By Dastak Web Team

फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, वृद्ध महिला को बेरहमी से घसीटा, जानिए पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस का अमानवीय…

By Dastak Web Team

SWM ने भारत में पेश की नई एडवेंचर बाइक सुपरडुअल T,  इन खूबियों से है लैस

 इटली की मोटरसाइकल कंपनी SWM ने पुणे में आयोजित एक ऑफ-रोड इवेंट में अपनी बिल्कुल नई बाइक…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?