फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर सुर्खियो में हैं और इस बार वो किसी और वजह से नहीं बल्कि अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, करण ने लगभग 5 साल बाद शुक्रवार को लैक्मे फैशन वीक 2018 में रैंप पर वापसी की है और इस बार उन्होंने अपनी वापसी से सबको हैरान कर दिया।
इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका नया लुक है। दरअसल, करण ने अपने बालों पर एस्पैरिमेंट किया है और अपने बालों को ग्रे कलर किया है। इस लुक में जब वह रैंप पर उतरे तो वहां मौजूद सभी लोग उन्हें देखते रह गए। साथ ही करण जौहर के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने भी रैंप वॉक किया था। करण और सोनाक्षी दोनों ही ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। करण ने ब्लैक कलर की शिमरी जैकेट पहनी थी। इसके अलावा करण इन दिनों रोहित शेट्टी के साथ रिएलिटी शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार को भी जज कर रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=isdS1BcDETs