महाराष्ट्र के नागपुर में वेना नदी के बांध पर पिकनिक मनाने गए 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नाव पर सवार होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। नाव में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 3 तो तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन 8 की जलसमाधि बन गई।
पुलिस विभाग ने गोताखोरों की मदद से शव ढूंढने का काम शुरू कर दिया है। लेकिन देर रात तक 3 ही युवकों के शव ही बाहर निकाले जा सके हैं।
दरअसल, 11 युवकों में से किसी एक का जन्मदिन होने की वजह से यह सभी लोग पिकनिक मनाने के मकसद से गए थे। युवकों ने एक ही नाव में सवार होकर नदी में जाने का फैसला किया। किनारे से काफी दूर तक जाने के बाद यह लोग नाव में ही सेल्फी लेने लगे। ग्रुप सेल्फी लेते समय सभी नाव के एक तरफ हो गए। एक तरफ वजन बढ़ने के कारण नाव पलट गई। जो लोग तैर सकते थे वह बचने में कामयाब हुए, बाकी लोग नदी में डूब गए। तैरकर बचे लोगों ने ही पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
https://www.youtube.com/watch?v=DJuo3C4PbcU