अनूप चौधरी
सूरजकुंड।32वें अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में महिला अधिकारियों और महिला मंत्री के दबदबे के बावजूद रियो ओलंपिक की विजेता पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित देश की शान बढ़ाने वाली साक्षी मालिक को मेले में जिस तरह से पुरुष शोचालय पर छापकर तौहीन की गई है। यह साक्षी की नहीं पूरे देश की महिलाओं का अपमान है।
मालूम हो सूरजकुंड मेला प्राधिकरण चेयरपर्सन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की सचिव रश्मि वर्मा, थीम स्टेट की पर्यटन एवमं महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी। साथ ही किरगिज देश की राजदूत समरगुल आदमकुलोबा मेले का निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बावजूद 42 एकड में फैले इस अंतराष्ट्रीय मेले में साक्षी मालिक को केवल टॉयलेट पर जगह दी गयी। जबकि साक्षी की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें अच्छे स्थान पर दर्शाना चाहिए था। हालांकि खबर वायरल होने के बाद वहां पर पेंट कर दिया गया है। लेकिन हरियाणा की इस होनहार बेटी को मेले में कहीं ओर जगह नहीं दी गयी है। ऐसे में हरियाणा सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा सूरजकुंड मेले में दम तोड़ता नजर आ रहा है।
सर्व कर्मचारी महासंघ और हरियाणा अध्यापक संगठन की पूर्व महासचिव रानी चौधरी का कहना कि सरकार महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकती तो कम से कम उनकी गरिमा का ख्याल तो रखा जाना चाहिए था। वरिष्ठ अधिवक्ता नीलम चौधरी का कहना है कि पुरूष प्रधान देश को एक महिला ने ओलंपिक में पदक दिलाकर भारत का नाम रोशन किया है।साक्षी मलिक हरियाणा की शान है और देश की पहली महिला है जिसने पहला पदक जीत कर गौरान्वित किया है। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन विभाग विजय वर्धन ने कहा है कि साक्षी मलिक देश और हरियाणा की शान है उनकी पेंटिंग गलत जगह बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।साक्षी महिलाओं और नई पढी की प्ररेणा स्त्रोत है।
मालूम हो 32 वें सूरजकुंड मेले का शुभारंभ दो फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया था। जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साधु है साथ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अविवाहित व आर एस एस के बड़े प्रचारक रहे हैं तथा दोनों मुख्यमंत्रियों द्वारा मेले का शुभारंभ 2 फरवरी को हुआ वही पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई जिसमें हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक को ब्रांड अंबेसडर बनाया गया। मेले में उनकी तस्वीर एक टॉयलेट पर बनाई गई जिसमें वो चीते के साथ दिखाई दे रही हैं। यही हरियाणा में महिलाओं की इज्जत है सरकार कैसी है हम महिलाओं को आगे बढ़ा रहे हैं तथा महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य कर रहे हैं इस इस मेले में यूपी में व हरियाणा के वरिष्ठ नेता व आईएएस अधिकारियों ने मेले में निरीक्षण किया है लेकिन किसी भी नेता व अधिकारी को महिलाओं की इज्जत का कोई ख्याल नहीं है।