बॉलीवुड के खिलजी रणवीर सिंह अक्सर अपने अलग अंदाज़ के लिए जाने जाते है। एक बार एक बार फिर रणवीर सिंह ने अपने मजेदार डांस से फिल्म पैडमैन का प्रमोशन सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। लेकिन एक बार वो अकेले नहीं उनके साथ अक्षय कुमार भी है।रणवीर सिंह ने वीडियों फिल्म के प्रमोशन के लिए डाला है। वीडियों में रणवीर और अक्षय कुमार फिल्म के टाइटल सॉन्ग पर डांस कर रहे है। साथ ही हाथ में सनेटरी नैपकिन भी पकड़ा हुआ हैं। अक्षय कुमार की फिल्म सिनेमाघरों में लग चुकी है। वीडियों में अक्षय और रणवीर के डांस को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। रणवीर और अक्षय का मजेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पैडमैन फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य किरदार में हैं। यह पहली भारतीय फिल्म है जो रूस में रिलीज हो रही हैं। फिल्म समाजिक विषय से जुड़ी हुईं है। फिल्म में महिलाओं की स्वच्छता पर बात की गई है। अक्षय की फिल्म के कारण आज लोग पीरियड्स पर खुलकर बात कर रहे हैं। पहले इस विषय पर महिलाएं ही खुलकर बात नहीं करती है। हमारे समाज में पीरियड्स को शुभ नहीं माना जाता है, इस मिथ को इस फिल्म में दूर किया गया है।
बता दें कि फिल्म रिलीज हो चुकी है सिनेमाघरों में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फिल्म क्रिटिक्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। बॉलीवुड के फेमस फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं साथ ही पैडमैन फिल्म को विनर बताया है।
https://www.instagram.com/p/Be9tgP1Bbpa/?utm_source=ig_embed