बिग बॉस के घर में आने के बाद जितनी कॉन्ट्रोवर्सी होती है स्टार्स को उतना ही फायदा भी होता है। इस घर में रहने के बाद लगभग सभी का करियर ट्रेक पर आ जाता है। अब अगर आपने बिग बॉस 10 ध्यान से देखा होगा तो आपको लोकेश कुमारी तो याद होंगी ही। घर से बहार निकलते ही लोकेश का ट्रांसफोर्मेशन तो चेंज हुआ ही है। इसके साथ ही अब उनकी किस्मत भी चमक गई है। इस तमिल फिल्म में लोकेश के साथ एक फेमस तमिल एक्टर होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू हो सकती है। फिल्म को चेन्नई का तारा प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रहा है।
आपको बता दे जब बिग बॉस के घर में लोकेश जब आई थी वो बिल्कुल साधारण सी लडकी थी। लोकेश को घर में ही नहीं बल्कि बाहर की जनता ने भी खूब प्यार दिया। लोकेश के भोलेपन पर फैंस औऱ घरवाले ही नहीं बल्कि खुद सलमान भी फिदा थे। सलमान खुद लोकेश की कई बार ताऱीफ कर चुके हैं। लेकिन अब बिग बॉस से बाहर आने के बाद लोकेश की किस्मत बदल गई है। बता दें कि लोकेश के साथ साथ मनवीर गुर्जर भी फिल्म आज की अयोध्या से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।