आइस क्रिकेट tournament का दूसरा मैच खत्म होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने जो किया उसे देखकर हर भारतीय उनका फैन हो जाएगा। हुआ यूं कि सेंट मोरित्ज़ में आयोजित हुए आइस क्रिकेट का दूसरा मैच खत्म होने के बाद अफरीदी दर्शकों के साथ सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान भारतीय प्रशंसक तिरंगा लेकर खड़े दिखे।
अफरीदी ने उनके साथ भी फोटो खिंचवाई, लेकिन उन्होंने जैसे ही तिरंगे की ओर नजर डाली, तो वह पूरा खुला नहीं हुआ था। अफरीदी ने भारतीय प्रशंसक को कहा – ‘फ्लैग सीधा करो’ और इसके बाद ही फोटो खिंचवाई। पाकिस्तान के खिलाड़ी का तिरंगे के प्रति सम्मान देख कर सोशल मीडिया पर अफरीदी की जमकर तारीफ की जा रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
खास बात यह रही कि जब शाहिद अफरीदी भी दर्शकों से रू-ब-रू हुएतो न सिर्फ अफरीदी के पाकिस्तानी फैंस, बल्कि इंडियन फैंस भी उनसे मिलने को बेताब दिखे।अफरीदी भी खुद को नहीं रोक पाए उन्होंने बारी-बारी से प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और ऑटोग्राफ भी दिए।