बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म परी का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमे वो बेहद डरावनी नजर आ रही थी। अब हाल ही में ट्रेलर के बाद फिल्म का एक और टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर में भी अनुष्का शर्मा अपने फैंस को डराती नजर आ रही हैं। घर की दीवार पर बैठी अनुष्का का ये डरावना लुक देख आप जरूर उनसे डर जाएंगे। अनुष्का शर्मा की फिल्म परी आत्माओं, भूतप्रेत और हॉरर जोनर बेस्ड है। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस टीजर को शेयर किया है।
अनुष्का शर्मा की फिल्म परी के ट्रेलर लॉन्च हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ट्रेलर में आत्मओं और बुरे साये से घबराई हुई नजर आ रही थीं। बता दें अनुष्का शर्मा अपने करियर में पहली बार कोई हॉरर फिल्म में नजर आने वाली है।
अनुष्का शर्मा इस फिल्म को प्रोसीत रॉय ने डायरेक्ट किया है। उनके साथ कमेश शर्मा, प्रेरणा अरोड़ा, अर्जुन एन कपूर, रजत कपूर अभिनय करते नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल होली पर यानी 2 मार्च को रिलीज होगी।