बिग बॉस-10′ के कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा ने हाल ही में गुपचुप शादी कर ली है। गौरव ने अपनी गर्लफ्रेंड शादी हितिशा से हुई है। गौरव ने अपनी शादी में परिवार वालों को ही न्योता दिया था। फ़िल्म इंडस्ट्री से केवल चुनिंदा लोग ही इस शादी में शामिल हुए थे जिनमें निशा और करन मेहरा मौजूद थे। हितिशा ग्लैमर इंडस्ट्री से नहीं हैं। माना जा रहा है कि गौरव और हितीशा लंबे समय से एक दूसरे के साथ थे।
बता दें कि गौरव अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने हमेशा ये बात स्वीकारी भी है। पहले वो नारायणी शास्त्री के साथ लंबे समय तक रिलेशन में थे। उनके बाद वो टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ भी लंबे समय तक रिलेशन में रहे।
एक इंटरव्यू में गौरव ने बताया कि उनकी जिंदगी में जितनी भी औरतें रही हैं। उनसे उन्होंने हमेशा कुछ न कुछ सीखा है। गौरव ने ‘उतरन’ शो से लोकप्रियता हासिल की थी। फिर वो हाल ही में बॉलीवुड फ़िल्म के लिए वॉइस आर्टिस्ट भी बने। इसके अलावा उन्हें टीवी के चर्चित शो बिग बॉस सीजन 10 से काफी लोकप्रियता मिली थी।
https://www.youtube.com/watch?v=X86_aI64KYU