फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी ने गुजरात के जामनगर में 19 फरवरी को अपनी पहली ट्रेनिंग में अकेले मिग-21 बाइसन फाइटर प्लेन उड़ाकर इतिहास रच दिया है। वे ऐसा करने वाली पहली महिला बन गयी है। वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘चतुर्वेदी लड़ाकू विमान को अकेले उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने मिग- 21 बाइसन को अकेले उड़ाया। इस तरह की यह उनकी पहली उड़ान थी।’
Flying Officer Avani Chaturvedi became the first Indian woman to fly a fighter aircraft solo when on 19 February she flew a MiG-21 bison pic.twitter.com/vgcDAuSerO
— ANI (@ANI) February 21, 2018
उन्होंने बताया कि यह विमान उन्होंने सोमवार को जामनगर वायुसेना स्टेशन से उड़ाया। लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए तीन महिला पायलटों अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह को कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है।
Flying Officer Avani Chaturvedi became the first Indian woman to fly a fighter aircraft (MiG-21 bison) solo pic.twitter.com/BHSorfsASG
— ANI (@ANI) February 21, 2018
बता दें कि अवनि चतुर्वेदी मध्य-प्रदेश के रीवा की रहने वाली हैं। वनी को जुलाई 2016 में फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर शामिल किया गया था। इस समय देश की रक्षा मंत्री भी एक महिला हैं ऐसे में रक्षा क्षेत्र में महिलाओं के लिए तेजी से आगे बढ़ने का सही वक्त है।