अपनी एक्टिंग के जरिए दुनिया भर में नाम कमा रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अब कुछ ऐसा किया है जिसे देख कर उनके फैंस हैरान रह जाएंगे। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिससे उन्होने अपने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल प्रियंका इस वीडियो में एक ग्लास में वाइन पीने के बाद उसे अपने सिर पर ही तोड़ लेती है।
स्लो मोशन वाले इस वीडियो में प्रियंका के चेहरे पर कांच के टुकड़े गिरते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि ‘ऐसा होता है जब आप नाइन से वाइन तक पूरे दिन काम करते है…इसे घर पर ट्राई न करें, मैं बुरे दिन के बाद अजीब से निर्णय लेती हूं। ठीक है मैं रुक जाती हूं।’ वीडियो में प्रियंका के बाल बिखरे हुए हैं और वे काफी थकी हुई नजर आ रही हैं। आप की जानकारी के लिए बता दे कि प्रियंका इन दिनो अमेरिकन सीरियल क्वांटिको के तीसरे सीजन की शुटिंग में बिजी है।
https://www.youtube.com/watch?v=I80vauNz244