महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमें मे है हर कोई अपने गम और दुख को जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी श्रीदेवी को लेकर ट्विटर पर ट्वीट करते हुए मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है।
श्रीदेवी के निधन की खबर को लेकर वे काफी दुखी हैं। उन्होंने श्री के साथ फिल्म चांदनी में काम किया है। ऋषि कपूर ने भावुक होते हुए लिखा कि अब ‘चांदनी’ नहीं रही। ऋषि कपूर ने दुबई से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत आने की खबरों पर मीडिया में उनके शव को ‘बॉडी’ कहे जाने पर भी गुस्सा जताया है। ऋषि कपूर ने कहा है कि मौत के चंद घंटे बाद ही आपकी पहचान खो जाती है और आप महज ‘बॉडी’ बनकर रह जाते हैं।
ऋषि कपूर ने श्री के निधन की खबर के बाद अपनी ट्विटर की फोटो भी ब्लैक लगा दी थी और उन्होंने अपने स्टेटस पर आरआईपी श्रीदेवी भी लिखा हुआ है। बता दें कि ऋषि कपूर को श्रीदेवी के जाने का काफी दुख है और अपना दुख जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा कि ऋषि कपूर ने बोनी और श्रीदेवी की दोनों बेटियों को इस दुख की घड़ी में खुद को संभालने की प्रार्थना की थी। ‘नागिन’ और ‘चांदनी’ में श्रीदेवी के साथ काम करने वाले ऋषि कपूर को इस खबर से गहरा दुख पहुंचा था और दिन भर उनकी नजर इस घटना पर आने वाले अपडेट्स पर थी। टीवी में श्रीदेवी की ‘बॉडी’ शब्द पर उन्होंने फिर देर शाम एक ट्वीट कर डाला और सबको नसीहत यह दी कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ‘बॉडी’ ना कहा जाए।
रविवार सुबह दुबई पहुंचे संजय कपूर ने खलीज टाइम्स से कहा कि घटना के समय वह होटल के कमरे में थीं। उन्होंने कहा, ‘इस घटना के बाद से हम स्तब्ध हैं। इससे पहले उन्हें कभी दिल में समस्या नहीं हुई। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।’ बता दें कि श्रीदेवी फैमिली के साथ भाई मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई पहुंची थीं। जबकि बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर उस समय मुंबई में थीं।