अपनी सुरीली आवाज से सबको दिवाना बना चुकी नेहा कक्कड़ अब अपने एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है,लेकिन आप सोच रहे होंगे इसमें खास बात क्या है नेहा तो अक्सर ही गाना गुनगानाते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियोस शेयर करती ही रहती है। चलिए हम आपको बताते है इस वीडियो में खास बात क्या है। इसमें खास बात ये है कि इस वीडियो में वह ना तो कुछ बोल रही हैं ना ही अपनी सुरीली आवाज में कुछ गा रही हैं। इसके बावजूद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल नेहा इस वीडियो में प्रिया की फ्लाइंग किस को कॉपी करती हुई दिखाई दे रही हैं लेकिन उनकी किस और विंक से ज्यादा लोग उनकी स्माइल को पसंद कर रहे हैं। अपनी शानदार आवाज का जादू लोगों पर चलाने के बाद नेहा कक्कड़ पर अब मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर का असर देखने को मिल रहा है।नेहा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रिया प्रकाश वॉरियर का कुछ असर मुझ पर भी’। इसके साथ उन्होंने लिखा ‘गन उल्टी हो गई’
https://www.youtube.com/watch?v=HAgehYi7osg