लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। दरअसल बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में RJD नेता महिला बार डांसर पर नोट लुटाते नजर आ रहे है। हद तो तब हो गई जब डांस में मग्न नेता ने डांसर को गोद में उठा लिया। ये पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने फोन में कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोग इसपर ने केवल नेता की आलोचना कर रहे हैं। बल्कि वो राष्ट्रीय जनता दल पार्टी पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं।
ये वीडियो फतेहपुर के एक रिसेप्शन का है। मीडिया ने जब इस बारे में राजद नेता से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। वहीं, वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद बाद पार्टी का कहना है कि वह इस पर जांच की जाएगी। अगर जांच में नेता को आरोपी पाया जाएगा तो उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
इससे पहले भी 14 फरवरी को बिहार के एक आरजेडी नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बार गर्ल्स के साथ डांस करते हुए यह वायरल वीडियो आरजेडी नेता प्रदीव देव का था। प्रदीव गोपालगंज के एक शादी समारोह में डांस कर रहे थे।
https://www.youtube.com/watch?v=QNrHCQMlK50