बिग बॉस सीजन 11 खत्म होने के बाद जहां सभी एक्टर्स कुछ न कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो वहीं हिना खान मस्ती के मूड में है। हिना खान इन दिनो अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। हाल ही में हिना रॉकी के साथ श्रीलंका घूम के आईं तो वहीं अब वह दुबई की सैर कर रही हैं।
हिना ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरे शेयर की है। तस्वीर में हिना ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ रेगिस्तान में मस्ती करती नजर आ रही है। कुछ दिन पहले हिना ने ने बुर्ज खलिफा की भी कई तस्वीरें शेयर की थी। वहीं कुछ दिन पहले हिना खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके सनसनी मचा दी थी। इस वीडियो में हिना फैंस से नकारात्मक पोस्ट को दूर करने की बात कह रही थीं। साथ ही कहा था अगर ऐसा नहीं होगा तो वह अपना अकाउंट डिलीट कर सकती हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=d0Hg5KBJgVg