टीवी की नागिन मौनी रॉय जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। जिसे लेकर वो इन दिनों काफी सुर्खियों में है। मौनी रॉय इन दिनों बुल्गारिया में हैं. यहां वो अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ की शूटिंग कर रही थी। बुल्गारिया शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद मौनी वहां काफी मस्ती कर रही हैं। मौनी रॉय के फैंस उन्हें बड़े पर्दे देखने के लिए बेताब है लेकिन इससे पहले मौनी रोय एक बार फिर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही है दरअसल मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।
इन तस्वीरों में वो बेहद हॉट लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी ने ऑफ शोल्डर सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। घास पर लेटी मौनी का यह लुक काफी कातिलाना है। डिफरेंट पोज के साथ मौनी पाउट करती हुई नजर आ रही हैं। मौनी की ये तस्वीरे उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। मौनी बह्मास्त्र से पहले अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में नजर आएंगी। फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। यह मौनी की डेब्यू फिल्म है।
https://www.youtube.com/watch?v=pD-dgti92OU