2 अप्रैल 2011 को भारत वनडे क्रिकेट में 28 साल बाद फिर से वर्ल्ड चैंपियन बना था। जिसका श्रेय महेंद्र सिंह धोनी के उस आखिरी छक्के को दिया जाता है जिसने भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना दिया था। ये दिन महेंद्र सिंह धोनी के लिए फिर से यादगार बन गया जब उन्हें देश के तीसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया
दरअसल कल यानी 2 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में धोनी बिल्कुल बदले हुए अंदाज में नजर आए। धोनी ने लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान हासिल किया। धोनी ये सम्मान सेना की वर्दी में लेने पहुंचे थे। समारोह में उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद रहीं।
इस सम्मान के बाद धोनी सोशल मीडिया पर छा से गए। हर फैन और दिग्गज खिलाड़ियों ने धोनी को बधाई दी। यहां तक कि सरहद पार पाकिस्तान के फैंस भी धोनी के मुरीद हो गए और उन्हें सलाम किया। धोनी भारत के पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें रिटायरमेंट से पहले पद्मभूषण पुरस्कार मिला है। कपिल देव के बाद धोनी भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्हें ये सम्मान दिया गया