परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर एक साथ बडे पर्दे पर नजर आने वाले है। इन दिनों परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग व्यस्त है। शूटिंग के दौरान दोनों अक्सर नोकझोंक की अपनी विडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं।
हाल ही में परिणीति ने अर्जुन के साथ इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर की है जिसमें अर्जुन उन्हें शोले फिल्म देखने की नसीहत दे रहे हैं। परिणीति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, शोले न देखने का झूठा इल्जाम। आपको बता दे कि ‘नमस्ते इंग्लैंड’ जसमीत और परम की प्रेम कहानी है, यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी।
https://www.youtube.com/watch?v=jbhfqmqqaB0