पद्मावत में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने के बाद अब शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे है। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एलियन डांस करते नजर आ रहे है।
ये वहीं एलियन डांस है जो इन दिनो काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है और जिसे देखो वो इस एलियन डांस पर अपने जलवे दिखा रहा हैं। इससे पहले कई और नामी स्टार्स भी ये एलियन डांस कर चुके हैं। जिनमें यामी गौतम, टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी, कॉमेडियन मल्लिका दुआ समेत कई स्टार्स शामिल हैं। इस एलियन डांस से क्रिकेर्टस भी पीछे नही है हाल ही में रोहित शर्मा ने इस डांस को कोपी करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की थी।
https://www.youtube.com/watch?v=Wq4FTFbVPCk