बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से कमबैक करने जा रही हैं। प्रियंका इन दिनों अमेरिकी शो ‘क्वाटिंको’ की शूटिंग के लिए विदेश में हैं। ‘भारत’ के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम फाइनल होने के बाद सलमान खान ने एक ट्वीट करते हुए हॉलीवुड से लौटी प्रियंका पर चुटकी लेने का मौका नही छोड़ा। दरअसल बुधवार को प्रियंका को टैग करते हुए सलमान खान ने ट्वीट किया था, ‘भारत… घर में तुम्हारा फिर से स्वागत है प्रियंका चोपड़ा.. जल्द ही तुमसे मिलते हैं.. लेकिन हां, हमारी फिल्म हिंदी में है..’
सलमान खान की इस चुटकी पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बेहद मजेदार जवाब दिया। प्रियंका ने सलमान की बात का जवाब देते हुए कहा, ‘यूपी बरेली की पली बड़ी हूं जनाब।।। देसी गर्ल हमेशा। भारत का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं और जल्द ही मिलते हैं सेट पर।’ बता दें कि सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी पूरे 10 साल बाद साथ नजर आने वाली है। यह एक रोमांटिक स्टोरी है जिसमें प्रियंका और सलमान लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
https://www.youtube.com/watch?v=q9cGOJEZav0