बॉलीवुड फिल्म ‘Veere Di Wedding’ आज रिलीज हो गई हैं। Veere Di Wedding के बोल्ड कंटेंट की वजह से इसे A सर्टीफीकेट मिला है। शशांक घोष के डायरेक्शन में बनी ‘Veere Di Wedding’ महज 30 करोड़ के बजट में बनी है। आपको बता दे कि काफी समय से सुरखिओ में चल रही फिल्म वीरे दी वेडिंग शुक्रवार को यानी आज रिलीज हो गई है।
हाल ही में इस फिल्म के बिहाइंड द सीन फोटोज सामने आई हैं, जिसमें सभी एक्ट्रेस सेट पर जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।
बता दें कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की कहानी चार फ्रेंड्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक रोड ट्रिप पर जाते हैं। चारों ही काफी बोल्ड हैं और गाली-गलौच करते हुए खुलकर रिलेशनशिप के बारे में बात करती नजर आती हैं। फिल्म को सोनम की बहन रिया के साथ एकता कपूर, शोभा कपूर और निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।