धूप से तप रही मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है और भारी बारिश ने मायानगरी की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारी बारिश होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते बारिस हो सकती है। बरसात के कारण 32 फ्लाइट्स को देरी से रवाना किया गया और 3 फ्लाइट्स को रद कर दिया गया। लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही है। मौसम विभाग ने 12 जून तक मुंबई में बारिस होने का पूर्वानुमान लगाया था और कहां था कि दूर-दराज क्षेत्र में भारी बारिस हो सकती है।
लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों की सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन हो गई है। मौसम विभाग के जानकारों का मानना है कि बारिश से हालात और भी बुरे होंगे और यह 2005 में हुई मुंबई बारिश से भी बुरे होंगे। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर बीएमसी ने अपने सभी सीनियर अधिकारियों की शनिवार और रविवार की छुट्टी कैंसिल कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए कई एहतियातन कदम उठाए हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, हमारा पूर्वानमान है कि अगले दो दिनों में मुंहई और कोंकण इलाके में भारी बारिश होगी। हमने इसके मद्देनजर चेतावनी भी जारी कर दी है। प्रशासन की ओर से मछुआरों को समुद्र की ओर अगले तीन-चार दिनों तक न जाने के निर्देश दिये।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर बेवजह न निकलें। साथ ही मुंबई पुलिस ने बारिश के दौरान गाड़ियां चलाने वालों को भी निर्देश जारी किया है कि फिसलन की स्थिति को देखते हुए संभल कर गाड़ी चलाएं। इसके अलावा प्रशासन ने कहा है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल खुले रहेंगे, ताकि पीड़ितों को आश्रय मिल सके। इसके अलावा नेवी को अलर्ट किया गया है। बीएमस ने भी अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी तैनात कर दिया गया है, जगह-जगह।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।